अंबा ( औरंगाबाद)अंबा चौक के समीप शुक्रवार की शाम मारपीट हुई. इसमें नवीनगर मझियांवा निवासी ललितेश्वर सिंह ने अंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्हांेने बताया कि मैं अपना डीजल पंपिंग सेट बनवाने के लिए बोलेरो से अंबा आया था. बोलेरो को दुकान के समीप सीधा करने के क्रम में पीछे लगी एक कार में हल्की टकर हो गयी. इसके बाद उस कार से उतर कर तीन-चार लोग मारपीट करने लगे. मैं बेहोश हो गया.पुलिस को उन्होंने मोबाइल व पैसा छीने जाने की बात भी बतायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
अंबा ( औरंगाबाद)अंबा चौक के समीप शुक्रवार की शाम मारपीट हुई. इसमें नवीनगर मझियांवा निवासी ललितेश्वर सिंह ने अंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्हांेने बताया कि मैं अपना डीजल पंपिंग सेट बनवाने के लिए बोलेरो से अंबा आया था. बोलेरो को दुकान के समीप सीधा करने के क्रम में पीछे लगी […]
