दाउदनगर(औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड की टाल पंचायत में एक भी माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है. अधिवक्ता रामाधार प्रसाद, आलोक कुमार, ग्रामीण मुकुल कुमार ने बताया कि टाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक भी माध्यमिक व इंटर विद्यालय नहीं है. इसके कारण विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई करने के लिए हसपुरा व तिलकपुरा जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि सिहाड़ी, चौराही, तेतराही, सोमर बिगहा सहित अन्य गांव आते है. इन गांवों के बच्चों को मैट्रिक की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है. छात्राओं को तो विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती है. इसके कारण कई छात्राएं बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देती है. ग्रामीणों ने कहा कि इंटर विद्यालय स्थापित करने के लिए गांव में जमीन उपलब्ध है. यहां इंटर विद्यालय स्थापित किया जा सकता है. पर, अभी तक शिक्षा विभाग ने इंटर विद्यालय स्थापित करने का आदेश नहीं दिया है. इंटर विद्यालय स्थापित करने की मांग की है.
टाल पंचायत में इंटर विद्यालय की मांग (कैंपस पेज के लिये)
दाउदनगर(औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड की टाल पंचायत में एक भी माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है. अधिवक्ता रामाधार प्रसाद, आलोक कुमार, ग्रामीण मुकुल कुमार ने बताया कि टाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक भी माध्यमिक व इंटर विद्यालय नहीं है. इसके कारण विद्यार्थियों को […]
