औरंगाबाद (नगर)विभाग के निर्देश पर 20 दिसंबर को जिले में होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के सामाजिक अंकेक्षण सही तरीके से करने को लेकर विभाग द्वारा शनिवार को योजना भवन के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान डीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि जिले में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं उसका सामाजिक अंकेक्षण 20 दिसंबर को किया जाना है. अंकेक्षण के दौरान वार्ड सदस्य, एएनएम, आशा व गांव के लोग शामिल रहेंगे. इस दौरान सेविका आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को देना सुनिश्चित करेंगे, ताकि योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके. सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लेंगे. यही जिला स्तर के पदाधिकारी भी सामाजिक अंकेक्षण का जायजा लेंगे. उन्होंने कहा कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र पर सामाजिक अंकेक्षण नहीं होगा वहां के सेविका के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर सीडीपीओ पूनम कुमारी, सरिता कुमारी सहित अन्य सीडीपीओ उपस्थित थे.
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण 20 को (फोटो नंबर-31) परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते डीपीओ राजेश कुमार,
औरंगाबाद (नगर)विभाग के निर्देश पर 20 दिसंबर को जिले में होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के सामाजिक अंकेक्षण सही तरीके से करने को लेकर विभाग द्वारा शनिवार को योजना भवन के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान डीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि जिले में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं उसका सामाजिक […]
