औरंगाबाद में नाले में डूबा 14 साल का छात्र, 16 घंटे बाद कीचड़ में गड़ा मिला शव, बोर्ड परीक्षा की कर रहा था तैयारी

औरंगाबाद के हसपुरा में 14 वर्षीय सौरभ की नहाते समय जखौरा नाले के गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. 16 घंटे तक चली मशक्कत के बाद उसका शव कीचड़ में गड़ा मिला.

औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के बघोई टोले मिल कोठी गांव में शनिवार की सुबह उस समय मातम पसर गया, जब जखौरा नाला से 14 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार का शव बरामद हुआ. सौरभ शुक्रवार की दोपहर नाले में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था. करीब 16 घंटे तक चले खोजबीन अभियान के बाद शनिवार सुबह उसका शव नाले के कीचड़ में गड़ा हुआ मिला.

शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, मौके पर चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक की पहचान बघोई टोले मिल कोठी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 14 वर्षीय बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया सौरभ

बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर सौरभ जखौरा नाला में नहाने के लिए गया था. उस समय गांव के कई बच्चे और युवक भी नाले में नहा रहे थे. इसी दौरान सौरभ नहाते हुए गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूब गया.

कुछ ही देर में वह पानी के अंदर लापता हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. शाम होने तक सौरभ घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई.

पोस्टमार्टम के इंतजार में परिजन

नाले में डूबने की जानकारी के बाद शुरू हुई तलाश

परिजन सौरभ को आसपास के इलाकों में तलाशने लगे. इसी दौरान कुछ लोगों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सौरभ को जखौरा नाला में नहाते हुए देखा था. इसके बाद परिजनों ने हसपुरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी.

सौरभ के नाले में डूबने की आशंका के बाद शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने भी नाले में उतरकर उसकी तलाश शुरू की. हालांकि अंधेरा होने के कारण खोजबीन में काफी परेशानी हुई और रात में सफलता नहीं मिल सकी.

शनिवार सुबह कीचड़ में मिला शव

शनिवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने एक बार फिर नाले में तलाश शुरू की. काफी देर तक खोजबीन के बाद सौरभ का शव नाले के कीचड़ में गड़ा हुआ मिला. शव बाहर निकाले जाने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

औरंगाबाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में सजी झांकियां- पंडाल, आधी रात गूंजेंगे जयकारे

सौरभ दो भाइयों में छोटा था. वह पढ़ाई कर रहा था और वर्ष 2027 में बोर्ड परीक्षा देने वाला था. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद हसपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

सौरभ के पिता सुरेंद्र यादव, मां रजानती देवी, भाई अनुज कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गांव में पसरा मातम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

सौरभ की मौत के बाद पूरे बघोई टोले मिल कोठी गांव में शोक की लहर है. ग्रामीण इस हादसे से बेहद दुखी हैं. लोगों का कहना है कि नाले में पानी की गहराई और कीचड़ के कारण नहाने के दौरान बच्चों के लिए खतरा बना रहता है.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को ऐसे स्थानों पर नहाने से रोकने और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है.

PHOTOS: औरंगाबाद में बस-ट्रक की टक्कर में व्यवसायी की मौत, वाराणसी से झारखंड जाने समय हुआ था हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >