अक्षय के कर्मों से पुनीता पस्त, अब दफन हो रहीं सिसकियां

औरंगाबाद/नवीनगर : नवीनगर के कर्मा लहंग गांव निवासी व निर्भया कांड के दोषी अक्षय ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. जैसे ही बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया, वैसे ही उसके गांव में दुख का माहौल कायम हो गया. अक्षय के घर से लेकर […]

औरंगाबाद/नवीनगर : नवीनगर के कर्मा लहंग गांव निवासी व निर्भया कांड के दोषी अक्षय ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. जैसे ही बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया, वैसे ही उसके गांव में दुख का माहौल कायम हो गया. अक्षय के घर से लेकर गांव की गलियों में भी सन्नाटा पसर गया. सजा बरकरार रखने के बाद अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता सिंह की आखें आंसू से भीग गयी और उसके मुंह से आवाज नहीं निकली. बस अंदर ही अंदर उसकी सिसकियां और बढ़ गयीं.

निर्भया कांड : सजा बरकरार रखने के फैसले के बाद गुमसुम दिखा पूरा परिवार
माता-पिता व भाई उदास
अक्षय की पत्नी के सामने धर्मसंकट है. आखिर वह अपने बच्चे को कैसे और किस मुंह से बताये कि उसके पिता की सजा पर हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है. इधर, अक्षय के पिता सरयू सिंह, मां मालती देवी, भाई अजय व मणिकांत भी काफी उदास दिखे. वैसे तो इनलोगों ने इसे अपनी नियति मान ली है और उनकी आंखों के आंसू भी जैसे सूख गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >