नवीनगर : प्रखंड के टंडवा-रामनगर रोड में बाल भारती स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन जेएच 11 एफ- 9090 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे बिजली के पोल टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पोल तीन भाग में टूट कर बिखर गया व स्कॉर्पियो का चारों पहिया ऊपर हो गया. आश्चर्य की बात यह है कि चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया. ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया.
स्काॅर्पियो बिजली पोल से टकरा कर हुई दुर्घटनाग्रस्त

स्काॅर्पियो बिजली पोल से टकरा कर हुई दुर्घटनाग्रस्त
Copied link
नवीनगर : प्रखंड के टंडवा-रामनगर रोड में बाल भारती स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन जेएच 11 एफ- 9090 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे बिजली के पोल टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पोल तीन भाग में टूट कर बिखर गया व स्कॉर्पियो का चारों पहिया ऊपर हो गया. […]
ग्रामीणों का कहना था कि अगर बिजली का तार पोल से टूट कर गिर जाता तो बड़ी घट���ा हो सकती थी. पता चला कि वह व्यक्ति कर्मडीह गांव का रहने वाला है. टंडवा पंचायत स्थित बेचुडीह गांव में ससुराल आया हुआ था और किसी काम से कहीं जा रहा था. मौके पर टंडवा पुलिस पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया.
दुर्घटना में चिकित्सक जख्मी, किया गया रेफर
दाउदनगर. दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल पर दुर्घटना में चिकित्सक डॉ दयानंद कुमार जख्मी हो गये. वे पटना के कंकड़बाग के निवासी बताये जाते हैं.
जख्मी चिकित्सक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालय में पटना रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में उनके रिश्तेदार दाउदनगर निवासी नित्यानंद कुमार ने बताया कि वे रोहतास जिले के तिलौथू में चिकित्सक के पद पर पदस्थापित हैं और ड्यूटी कर वापस अपने घर लौट रहे थे.
वापस लौटने के क्रम में दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल पर दाउदनगर की ओर आने के क्रम में सड़क पर बालू गिरे होने के कारण उनका वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दाउदनगर थाना की पुलिस ने पीएचसी में पहुंचकर उनका बयान लिया. उनकी वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है.