अनियंत्रित कंटेनर ने ऑटो में मारा धक्का, एक ही परिवार के सात जख्मी

ओबरा : मंगलवार को औरंगाबाद-पटना रोड में देवकली गांव के समीप कंटेनर व ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये. घायलों में खरांटी बिगहा के संतोष साव, संदीप साव, आर्य कुमार, मीना देवी, राजकुमार साव, नेहा कुमार व ईशा कुमारी शामिल है. इन सभी को स्थानीय लोगों […]

ओबरा : मंगलवार को औरंगाबाद-पटना रोड में देवकली गांव के समीप कंटेनर व ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये. घायलों में खरांटी बिगहा के संतोष साव, संदीप साव, आर्य कुमार, मीना देवी, राजकुमार साव, नेहा कुमार व ईशा कुमारी शामिल है. इन सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले जाया गया.

डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संतोष साव, संदीप साव, आर्य कुमार व मीना देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग खरांटी गांव आ रहे थे. पता चला कि सभी लोग कोलकाता में रहते थे. दो दिन पहले संदीप साव की मां अंछी देवी का निधन हो गया था. मां का दाह संस्कार करने संदीप साव पैतृक गांव आ रहे थे.
इससे पहले वे अनुग्रह नारायण स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे. रास्ते में दाउदनगर की ओर जा रही एक कंटेनर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये. इधर बभनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी व भाजपा नेता अनिल मालाकार ने घटना पर दुख जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >