अभियान चला कर बनवाएं शौचालय, नहीं तो कार्रवाई

औरंगाबाद नगर : जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी बीडीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा की. काम में धीमी गति रहने के कारण कई बीडीओ को फटकार लगायी. कहा कि जो भी कार्य योजना धरातल पर चालू है, उसे निर्धारित समयसीमा […]

औरंगाबाद नगर : जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी बीडीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा की. काम में धीमी गति रहने के कारण कई बीडीओ को फटकार लगायी. कहा कि जो भी कार्य योजना धरातल पर चालू है, उसे निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें.

इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लोहिया स्वच्छ बिहार के तहत जिन घरों में शौचालय का निर्माण कार्य नहीं हुआ है, उन घरों को चिह्नित करते हुए 31 अगस्त तक शौचालय निर्माण करवाना सुनिश्चित करें.
जिससे जिले को खुले से शौच मुक्त घोषित किया जा सके. यही नहीं जिन लाभुकों को पैसा नहीं मिला है, उन्हें कैंप लगाकर आवेदन लें और राशि का भुगतान करने के लिए विभाग के एप पर अपलोड करें. जल जीवन हरियाली के तहत जिले में अभियान चलाकर सर्वे रिपोर्ट दें. प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इसकी समीक्षा खुद प्रखंडों में जाकर करें.
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन लोगों को आवास बनाने के लिए घर नहीं है, उनलोगों को जमीन खरीदने के लिए 60 हजार रुपये दें. या फिर सरकारी जमीन है, तो उसपर आवास बनवाने की प्रशासनिक स्वीकृति दें. मनरेगा के तहत दो अक्तूबर को जिले की प्रत्येक पंचायतों में एक-एक योजना शुरू करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता सुधीर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >