औरंगाबाद : अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार कर डेढ़ लाख रुपये लूटे, इलाज के लिए पटना में कराया गया भर्ती

औरंगाबाद : जिले के ओबरा थाने के दाउदनगर बारुण पथ में डीहरा-तेजपुरा गांव के बीच में अज्ञात अपराधियों ने एक पशु व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया. साथ ही एक लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की अहले सुबह की है. जानकारी के मुताबिक, बारुण पशु मेले से पटना जिले के फुलवारीशरीफ निवासी व्यवसायी […]

औरंगाबाद : जिले के ओबरा थाने के दाउदनगर बारुण पथ में डीहरा-तेजपुरा गांव के बीच में अज्ञात अपराधियों ने एक पशु व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया. साथ ही एक लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की अहले सुबह की है.

जानकारी के मुताबिक, बारुण पशु मेले से पटना जिले के फुलवारीशरीफ निवासी व्यवसायी छोटू पशु लेकर बारुण से पटना लौट रहा था. इसी बीच, ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा पुल के समीप पहुंचते ही अज्ञात अपराधियों ने छोटू के साथ लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने छोटू को गोली मार कर एक लाख 58 हजार रुपये लूट लिये. पशु व्यवसायी का पटना में इलाज चल रहा है. घटना सोमवार की अहले सुबह करीब 2:30 बजे की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि बोलेरो पर सवार करीब चार-पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जख्मी का इलाज बड़े अस्पताल में कराया जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना में कौन-कौन अपराधी हैं, उन्हें चिह्नित करने में पुलिस जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >