हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की गयी जान, एक घायल

औरंगाबाद नगर : मंगलवार को रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार युवक ट्विंकल कुमार कुमार की मौत हो गयी. मृतक ट्विंकल कुटुंबा थाना क्षेत्र के पोखराही गांव का रहने वाला था. उसके साथ में एक रहा […]

औरंगाबाद नगर : मंगलवार को रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार युवक ट्विंकल कुमार कुमार की मौत हो गयी. मृतक ट्विंकल कुटुंबा थाना क्षेत्र के पोखराही गांव का रहने वाला था. उसके साथ में एक रहा दूसरा युवक भी घायल हो गया.

जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. घटना से संबंधित में परिजनों ने बताया कि औरंगाबाद से बाइक पर सवार होकर पोखराही गांव जा रहा था. जैसे ही घेउरा गांव के समीप पहुंचा कि एक हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही रिसियप थानाध्यक्ष गुफरान अली, सुदामा राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी मुआवजा मृतक के आश्रितों को मिलता है, उसे परिजनों को दिलवाने में मदद की जायेगी.
उधर, युवक की मौत हो जाने के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया. परिजनों की हालत रो-रोकर बेहाल है. गाैरतलब है कि ओवरब्रिज से हरिहरगंज की ओर जाने वाले एनएच 139 पर हाइवा व ट्रक काफी तेज गति में पत्थर लेकर जाते हैं. यही कारण है कि आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >