रफीगंज : भाजपा का संगठन पर्व सौंडिंक धर्मशाला में आयोजित की गयी, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित हुआ. सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगी. जिला सदस्यता प्रमुख राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक व प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया.
सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के लगे नारे

सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के लगे नारे
Copied link
रफीगंज : भाजपा का संगठ��� पर्व सौंडिंक धर्मशाला में आयोजित की गयी, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित हुआ. सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगी. जिला सदस्यता प्रमुख राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक व प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया. प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यशाला […]
प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में लोगो का काफी उत्साह देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगो का विश्वास पैदा हो चुका है. वे जन आस्था का प्रतीक हो चुके है. कार्यशाला में सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास का नारा लगाया गया.
मौके पर रफीगंज विधानसभा प्रभारी विनय कुमार सिंह जी, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रफीगंज ग्रामीण महामंत्री सुबोध कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ट संयोजक सचिदानंद सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ उप संयोजक कुंदन सिंह,भाजयुमो अध्यक्ष शुभम सिंह,कासमा मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया,महामंत्री शशि सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिन्हा, नगर मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, आईटी सेल संयोजक बबल गुप्ता, सभी मंडल के पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख व सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे.