नप में नहीं लागू हो सकी ऑनलाइन व्यवस्था

दाउदनगर : अनुमंडल-कंप्यूटरजाइजेशन के इस दौर में प्रायः सभी कार्यालयों में सारा कार्य ऑनलाइन सिस्टम के तहत हो रहा है .आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है. कार्यालय के काउंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा करने पर उन्हें पावती रसीद भी मिलती है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका संबंधित कार्य संपन्न हो जाता […]

दाउदनगर : अनुमंडल-कंप्यूटरजाइजेशन के इस दौर में प्रायः सभी कार्यालयों में सारा कार्य ऑनलाइन सिस्टम के तहत हो रहा है .आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है. कार्यालय के काउंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा करने पर उन्हें पावती रसीद भी मिलती है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका संबंधित कार्य संपन्न हो जाता है .

लोक सेवाओं के अधिकार के तहत सरकार द्वारा आम जनता को यह अधिकार दिया गया है कि एक निर्धारित समय -सीमा के भीतर उनका संबंधित कार्य नहीं होने की स्थिति में वे अपील भी कर सकते हैं .संबंधित कार्य नहीं होने की स्थिति में अस्वीकृत होने का कारण भी बताना है.
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर, आय, जाति ,आवासीय दाखिल -खारिज ,पेंशन आदि के आवेदन ऑनलाइन जमा होते हैं. जिसकी प्राप्ति रसीद भी दी जाती है. जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराने समेत अन्य कार्य ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही होते हैं .इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल कार्यालय ,अनुमंडल अस्पताल, कृषि कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में सारा कार्य ऑनलाइन होता दिखता है.
लेकिन इसके विपरीत नगर पर्षद दाउदनगर में अभी तक सारा कार्य ऑफलाइन ही संचालित हो रहा है. नगर पर्षद के कर्मचारी द्वारा आवेदन तो लिये जाते हैं और उसकी पावती रसीद भी दी जाती है ,लेकिन यह सिस्टम ऑफलाइन ही होता है .हालांकि नगर पर्षद कार्यालय से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही निर्गत किया जाता है.
ऑनलाइन हो व्यवस्था: दीपक कुमार,आशीष कुमार, किशोर, चंदन, राकेश समेत अन्य युवाओं का कहना है कि नगर पर्षद कार्यालय में सारा कार्य ऑनलाइन व्यवस्था के तहत होना चाहिए .
अन्य विभागों की तरह नप में भी यह व्यवस्था रहनी चाहिए. इससे शहरवासियों को बेवजह कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर वसूली, दाखिल खारिज ,मकान का परमिशन समेत कई कार्य नगर पर्षद द्वारा किया जाता है. यदि इन सभी कार्यों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ दिया जाये तो इसके लिये शहरवासियों को दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.
विभागीय आदेश का इंतजार
जब नगर पर्षदों में ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो रही थी तो उस समय दाउदनगर नगर पंचायत था.दाउदनगर के नगर पर्षद बनने के बाद कोई विभागीय आदेश आने पर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. आवेदन प्राप्ति की रसीद देने के लिए काउंटर बना हुआ है .जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिये ऑनलाइन व्यवस्था नगर पर्षद कार्यालय में कायम है. कर्मचारियों की कमी है, फिर भी सारा कार्य ससमय करने का हर संभव प्रयास किया जाता है.
जमाल अख्तर अंसारी,नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद,दाउदनगर
बैठक आज
दाउदगनर. नगर पर्षद दाउदनगर बोर्ड की बैठक बुधवार को नप कार्यालय सभाकक्ष में होगी .प्राप्त जानकारी के अनुसार ,इस बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के अलावे सशक्त स्थायी समितियों की बैठकों में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि ,सात निश्चय योजना अंतर्गत दीर्घकालीन योजनाओं पर चर्चा समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी.
नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है. वहीं, सूत्रों ने बताया कि नप बोर्ड के गठन के बाद यह दूसरी सामान्य मासिक बैठक होगी. बोर्ड गठन के एक वर्ष के भीतर मात्र एक मासिक बैठक ही हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >