औरंगाबाद : जेवर व्यवसायी हत्याकांड में दो अपराधी गिरफ्तार, कांड में इस्तेमाल बाइक बरामद

औरंगाबाद : जिले के मदनपुर में हुई जेवर व्यवसायी रामप्रवेश सिंह हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कांड में इस्तेमाल की गयी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. मालूम हो कि पांच मई को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान जेवर व्यवसायी की गोली मार कर […]

औरंगाबाद : जिले के मदनपुर में हुई जेवर व्यवसायी रामप्रवेश सिंह हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कांड में इस्तेमाल की गयी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. मालूम हो कि पांच मई को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान जेवर व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने बताया कि पांच मई को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान जेवर व्यवसायी को अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. जेवर व्यवसायी की हत्या कर जेवरात और नकदी लूट के अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया था. वहीं, लाईनर का भूमिका निभानेवाले एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. लाईनर द्वारा दी गयी निशानदेही के आधार पर दो अपराधियों गया जिला निवासी बसंत चौहान और अरुण चौहान को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि कांड का उद्भेदन करनेवाले पुलिस पदाधिकारी को समानित किया जायेगा.

मालूम हो कि जेवर व्यवसायी की हत्या के विरोध में लोगों ने बाजार बंद, सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन आदि किये थे. इसके बाद पुलिस दबाव में थी. प्रेस वार्ता में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, एसडीपीओ अनूप कुमार, इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >