दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल

औरंगाबाद/ कुटुंबा : मंगलवार की रात दो बाइक के आमन- सामने टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गये. घटना अंबा- नवीनगर पथ के रसोईया गांव की है. जानकारी के अनुसार कुटुंबा थाना क्षेत्र के बसडीहा गोपाल गांव निवासी जयराम शर्मा व हरिहरगंज के कृष्ण शर्मा बाइक पर सवार होकर कुटुंबा के तरफ से घर जा […]

औरंगाबाद/ कुटुंबा : मंगलवार की रात दो बाइक के आमन- सामने टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गये. घटना अंबा- नवीनगर पथ के रसोईया गांव की है. जानकारी के अनुसार कुटुंबा थाना क्षेत्र के बसडीहा गोपाल गांव निवासी जयराम शर्मा व हरिहरगंज के कृष्ण शर्मा बाइक पर सवार होकर कुटुंबा के तरफ से घर जा रहे थे.

दूसरे बाइक पर बाघा खोह के मुकेश कुमार, तेदुंआ के मंगल कुमार व कलापहाड़ के दिलीप चौधरी अंबा की ओर से चले आ रहे थे. इसी क्रम में उक्त स्थान पर घटना घटी. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक चूर-चूर हो गया.
आसपास के लोगों ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया. चिकित्सक बिजेंद्र कुमार ने इलाज किया. दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया. वहीं दिलीप, मंगल व मुकेश को हल्की चोट आयी थी. उपचार के दौरान पुलिस आने की भनक लगी. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >