विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी दर्ज

दाउदनगर : दाउदनगर शहर के महावीर चबूतरा मुहल्ले में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. रविवार को विवाहिता के माता- पिता ने घटना की सूचना दाउदनगर थाने में दी . सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन विवाहिता के […]

दाउदनगर : दाउदनगर शहर के महावीर चबूतरा मुहल्ले में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. रविवार को विवाहिता के माता- पिता ने घटना की सूचना दाउदनगर थाने में दी . सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन विवाहिता के ससुरालवाले फरार हो गये.

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी विवाहिता के पिता विजय नारायण चौधरी व मां शोभा देवी का आरोप है कि उनकी बेटी संतोषी देवी के पति संतोष पटवा व ससुरालवालों ने मिल कर शनिवार की रात विवाहिता की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया है.
माता -पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 2015 को संतोष पटवा के साथ हुई थी उसकी डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी है. जानकारी के अनुसार बच्ची को आरोपितों ने अपने एक रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया था, जिसे वे लोग जाकर ले आये.
इनका आरोप है कि ससुरालवाले कई महीने से दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे. रविवार को बेटी की हत्या की सूचना मिलने पर वे लोग दाउदनगर पहुंचे और थाने को इसकी सूचना दी . सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की है. पति एवं अन्य ससुराल वाले फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >