सिक्सलेन के चौड़ीकरण में आये 31 लोगों के घरों को हटाया

एनएच की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान मदनपुर : मदनपुर अंचल की मनिका पंचायत के बतसपुर टोले स्थित एनएच दो के किनारे बसे गांव भुइंया विगहा में 31 लोगों के घरों को हटा दिया गया. यह महादलित बस्ती एनएच दो की जमीन में बसी हुई थी. सिक्सलेन निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए […]

एनएच की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान

मदनपुर : मदनपुर अंचल की मनिका पंचायत के बतसपुर टोले स्थित एनएच दो के किनारे बसे गांव भुइंया विगहा में 31 लोगों के घरों को हटा दिया गया. यह महादलित बस्ती एनएच दो की जमीन में बसी हुई थी. सिक्सलेन निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सीओ अजीत कुमार, बीडीओ अतुल प्रसाद ने बताया कि इन लोगों को एक साल पूर्व ही मिर्जापुर में सरकारी जमीन पर घर निर्माण के लिए पर्चा दिया गया था. आवंटित जमीन पर चापाकल गड़वा दिया गया था,

ताकि पेयजल की समस्या नहीं हो. घर खाली करने के लिए नोटिस भी दिया गया. वाबजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गयाे. रोड निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रहा था. प्रशासन की तरफ से 10 दिन का और समय दिया गया, फिर भी घर खाली नहीं किये. बीडीओ और सीआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि आठ लोगों को इंदिरा आवास योजना तहत 2016-017 में इंदिरा आवास भी आवंटित किया है, लेकिन अब तक आवास निर्माण नहीं करा पाये हैं. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद महिला पुलिस, सीआईटी फोर्स तथा थाने की पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >