सभी सोये थे छत पर, नीचे चोरों ने खंगाल लिया घर

रामाबांध गांव में हुई घटना, पुलिस को एफआईआर का इंतजार औरंगाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, रफीगंज प्रखंड निवासी अनिल कुमार सिंह कुछ दिन पहले ही रामाबांध गांव में घर बना कर रह […]

रामाबांध गांव में हुई घटना, पुलिस को एफआईआर का इंतजार

औरंगाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, रफीगंज प्रखंड निवासी अनिल कुमार सिंह कुछ दिन पहले ही रामाबांध गांव में घर बना कर रह रहे थे. गुरुवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. आसपास के लोगों ने सुबह में देखा कि बक्से व अन्य सामान फेंके गये हैं, तो इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. मकान मालिक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह जब वह शौच के लिए उठे, तो देखा की मकान से कई बक्से और अन्य सामान गायब हैं और आसपास सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है. मकान मालिक ने बताया कि चोरों के द्वारा 40 हजार रुपये नगद व दो लाख के जेवर चोरी
कर लिये गये हैं.
रामाबांध में चोरी की सूचना मिलने के बाद नगर थाने के अवर निरीक्षक दशरथ सिंह पहुंचे और घटना की छानबीन की. नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने बताया कि चोरी की घटना हुई है और लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि घर के मालिक छत पर सोये हुए थे और नीचे खाली घर देख चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >