दहेज के लिए महिला को जहर देकर मार डाला, पति और सास गिरफ्तार

जम्होर के सुरम्ही गांव की घटना, ससुर फरार मृतका के पिता ने दर्ज कराया केस औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना क्षेत्र के सुरम्ही गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को जहर देकर ससुरालवालों ने मार दिया. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. मृतका के पिता ओबरा थाना क्षेत्र के कुसाढ़ी गांव के परमेश्वर […]

जम्होर के सुरम्ही गांव की घटना, ससुर फरार

मृतका के पिता ने दर्ज कराया केस
औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना क्षेत्र के सुरम्ही गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को जहर देकर ससुरालवालों ने मार दिया. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. मृतका के पिता ओबरा थाना क्षेत्र के कुसाढ़ी गांव के परमेश्वर राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतका की सास और पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के पिता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी प्रमीला देवी की शादी जम्होर के सुरम्ही निवासी वीरेंद्र राम से की थी. शादी के बाद से ही बराबर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा. तीन दिन पहले ही वह मायके से अपने ससुराल गयी और जाते ही पति के साथ विवाद हुआ.
उसके बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने मरने से पहले रात को ही अपने साथ हो रही मारपीट व जहर पिलाने की बात फोन कर कही थी. जब सुबह वह रातवाले मामले की जानकारी लेने पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी का शव घर के बाहर पड़ा हुआ है. मौत की जानकारी पाकर जम्होर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति वीरेंद्र राम व सास शिवरानी देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर मृतका के पिता को सौंप दिया. इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि वीरेंद्र राम का पिता बिल्ला राम फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर
लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >