औरंगाबाद नगर : नवीनगर प्रखंड के टंडवा गांव में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी उर्फ सुनीता देवी की गला दबा कर हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार की देर शाम की है. घटना को अंजाम देने के बाद पति लालजी राम अपनी दुधमुंही बच्ची को छोड़ कर घर से फरार हो गया. घटना की जानकारी पाकर मृतका के पिता मुफस्सिल थाने के पोइंवा निवासी फगुनी राम परिजनों के साथ टंडवा गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा की मुन्नी देवी घर में अचेत पड़ी हुई है. इस बात की सूचना उन्होंने टंडवा थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर बुधवार को सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया और मृतका के
नवीनगर में शराबी ने पत्नी को गला दबा कर मार डाला
औरंगाबाद नगर : नवीनगर प्रखंड के टंडवा गांव में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी उर्फ सुनीता देवी की गला दबा कर हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार की देर शाम की है. घटना को अंजाम देने के बाद पति लालजी राम अपनी दुधमुंही बच्ची को छोड़ कर घर से […]

नवीनगर में शराबी…मायके वालों को सौंप दिया.
टंडवा थाना पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, मृतका के पिता फगुनी राम ने बताया कि वर्ष 2016 में अपनी बेटी की शादी की थी. शादी के कुछ ही दिन बाद से ही पति लालजी राम मुन्नी के साथ मारपीट करता था. इस बात को लेकर कई बार पंचायती भी हुई, पर उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ. मंगलवार को सुनीता अपनी बड़ी बहन वीणा देवी की ननद की शादी में शरीक होने की इच्छा अपने पति के समक्ष जाहिर की. इस बात पर उसका पति बुरी तरह भड़क गया. नशे में धुत रहे लालजी ने मुन्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. इधर, घटना के बाद मृतका की मां दुलारी देवी सहित अन्य परिजनों का हाल रोते-रोते बेहाल है.
डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी शादी, मृतका के पिता ने दामाद को बनाया आरोपित