बारुण में शादी का कार्ड देने जा रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) दो पर बारुण थाना क्षेत्र स्थित प्रीतमपुर गांव के समीप तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ने बुधवार की सुबह बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया. इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के तेतराड़ गांव निवासी शशिकांत राम व उनके […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) दो पर बारुण थाना क्षेत्र स्थित प्रीतमपुर गांव के समीप तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ने बुधवार की सुबह बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया. इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के तेतराड़ गांव निवासी शशिकांत राम व उनके बेटे कमलाकांत राम के रूप में की गयी.
घटना के वक्त बाइक सवार शशिकांत अपने बड़े बेटे के साथ छोटे बेटे की शादी का कार्ड पहुंचाने के लिए अपनी बहन के गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजहर जा रहे थे. बारुण थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शवों को परिजनों को सौंप दिया.जानकारी के अनुसार, शशिकांत के छोटे बेटे रविकांत की शादी होनेवाली थी़ बुधवार की सुबह शशिकांत अपने बड़े बेटे कमलाकांत के साथ अपनी बहन के गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजहर कार्ड पहुंचाने जा रहे थे. इस बीच, प्रीतमपुर गांव के समीप पहुंचे, तो तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ने बाइक सहित बाप-बेटे
बारुण में शादी का…
को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें कमलाकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़, जबकि शशिकांत ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बारुण थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है़ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है़
गम में बदलीं शादी की खुशियां
शशिकांत राम के घर छोटे बेटे की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था़ जान-पहचान व रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था़ रविकांत का तिलक 30 अप्रैल और शादी तीन मई को तय थी. पता चला कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के ही गोवर्धनपुर गांव में शादी तय हुई थी़ सामान की खरीदारी भी लगभग हो चुकी थी़ घर में अपनी बुआ को बुलाने के लिए बुधवार की सुबह कमलाकांत पिता के साथ शादी का कार्ड देने निकला. इस बीच, हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गयी़ घटना की खबर तेतराड़ और बिजहर गांव में पहुंची, तो बदहवास हालत में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों का चीत्कार अस्पताल में गूंज उठा. लोगों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिये.
एनएच दो पर प्रीतमपुर गांव के समीप स्कॉर्पियो के बाइक को रौंदने से हुआ हादसा
मौके पर गयी बेटे की जान बाप ने अस्पताल में दम तोड़ा स्कॉर्पियो जब्त