लोगों के विरोध के बीच हटाये गये कब्जे

आक्रोशित लोगों को शांत करने के लिए करनी पड़ी मशक्कत हसपुरा : प्रखंड के हैबसपुर गांव में अतिक्रमण कर बनाये गये तीन घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. बुधवार को ईंट के बने इन तीनों घरों को ध्वस्त कर दिया गया. गांव के रामप्रवेश यादव, सिद्धेश्वर यादव व विश्वनाथ यादव के घरों को तोड़ा गया. […]

आक्रोशित लोगों को शांत करने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

हसपुरा : प्रखंड के हैबसपुर गांव में अतिक्रमण कर बनाये गये तीन घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. बुधवार को ईंट के बने इन तीनों घरों को ध्वस्त कर दिया गया. गांव के रामप्रवेश यादव, सिद्धेश्वर यादव व विश्वनाथ यादव के घरों को तोड़ा गया. इसके पूर्व अगस्त माह (2017) में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने हसपुरा अंचल कार्यालय में हैबसपुर गांव के गोवर्द्धन पहाड़ स्थल स्थित जानवरों को खिलाने के लिए अतिक्रमण कर नाद बनाये जाने के खिलाफ आवेदन दिया था. जिसके आलोक में प्रशासन ने रामप्रवेश यादव, सुरेश यादव द्वारा बनाये गये नाद की हटाया गया था.
इसकी प्रतिक्रिया में सुरेश यादव अतिक्रमण मुक्ति पर असंतोष जताते हुए अपीलीय प्राधिकार में गये. प्राधिकार के आदेश पर हसपुरा सीओ राकेश कुमार ने गांव स्थित खाता संख्या 124, प्लाॅट संख्या 1399 में रकबा नौ डिसिमिल को बुधवार को दलबल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया. प्रशासन को बुलडोजर चलाने में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीण रामप्रवेश यादव के परिजनों ने काफी विरोध किया. घर के छत पर महिलाएं ईंट-रोड़े लेकर विरोध कर रहीं थीं. महिला पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें काबू किया व घर से बाहर निकाला. रामप्रवेश के घर में उसकी बेटी पम्मी कुमारी की 12 मई को शादी है. अंबा के रामपुर गांव से बरात आने वाली है. उसके घर में शादी के तैयारी की जगह घर टूटने का दुख पसरा हुआ है.
क्या कहते हैं अंचलाधिकारी : अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि गोवर्द्धन पहाड़ के समीप लगभग नौ डीसमिल गैरमजरूआ जमीन है, जो गांव के ही अतिक्रमण के साथ जानवर खिलाने के लिए नाद बना लिया था. जिसे अगस्त 2017 में नाद को हटाया गया था. उससे सुरेश को संतोष नहीं हुआ और वह अपिलीय प्राधिकार में चले गये, जिसके आलोक में मकान तोड़ा गया. अतिक्रमण मुक्त कराने में सीआई ललन सिंह, एएसआई दिलीप कुमार, राजस्व कर्मचारी जनेश्वर तिवारी, अंचल अमीन उमेश प्रसाद भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >