रक्तदान कर पीएनबी ने मनाया स्थापना दिवस

जनता दरबार में पहुंचे घरेलू विवाद के अधिकतर मामले एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश औरंगाबाद नगर : पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने गुरुवार को जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में अधिकांश मामला भूमि विवाद व घरेलू हिंसा से संबंधित पहुंचा, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांचोपरांत कार्रवाई करने का […]

जनता दरबार में पहुंचे घरेलू विवाद के अधिकतर मामले

एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
औरंगाबाद नगर : पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने गुरुवार को जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में अधिकांश मामला भूमि विवाद व घरेलू हिंसा से संबंधित पहुंचा, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. हसपुरा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव से पहुंची कंचन कुमारी ने शिकायत किया कि पति संजय साव सहित अन्य परिजन मारपीट कर घर से भगा दिये हैं. इसी थाना क्षेत्र के मंजहड़ा गांव से पहुंचे विजय यादव ने शिकायत किया कि उपहारा थाना क्षेत्र के भलुआड़ गांव में बेटी की शादी तय किया था. दान दहेज देने के बाद भी लड़का पक्ष द्वारा शादी नहीं किया गया.
खुदवां थाना क्षेत्र के समधन बिगहा गांव से पहुंचे रामजी यादव ने खुदवां थाना में पदस्थापित दारोगा सत्येंद्र सिंह के ऊपर परेशान करने का आरोप लगाया. मदनपुर थाना क्षेत्र के बहेरीखाप गांव से पहुंची लालसा देवी ने पति राजू चौधरी पर मारपीट करने का आरोप लगायी. गोह थाना क्षेत्र के चापुक गांव से पहुंचे दुधेश्वर पासवान ने शिकायत किया कि मैं अपनी बेटी उषा देवी की शादी पौथू थाना क्षेत्र के लट्टा गांव में प्रकाश चौहान के साथ किया था उसके बाद कुछ दिन पहले ससुराल वालों द्वारा जहर देकर दहेज के लिए हत्या कर दी गयी. जब पौथू थाना में शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पुलिस अधीक्षक ने रफीगंज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके अलावा और कई मामला जनता दरबार में पहुंचा. इस जनता दरबार में एसडीपीओ पीएन साहू, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >