आईआईटी बॉम्बे से सीतयोग को रिमोट सेंटर की मिली स्वीकृति

औरंगाबाद कार्यालय : सीतयोग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, औरंगाबाद बिहार को आईआईटी बॉम्बे ने रिमोट सेंटर बनाने कि स्वीकृति प्रदान की है . संस्थान के कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान बिहार में आईआईटी बॉम्बे द्वारा संचालित दूसरा सेंटर होगा.विदित हो कि रिमोट सेंटर के माध्यम से समय- समय पर बहुत सारे […]

औरंगाबाद कार्यालय : सीतयोग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, औरंगाबाद बिहार को आईआईटी बॉम्बे ने रिमोट सेंटर बनाने कि स्वीकृति प्रदान की है . संस्थान के कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान बिहार में आईआईटी बॉम्बे द्वारा संचालित दूसरा सेंटर होगा.विदित हो कि रिमोट सेंटर के माध्यम से समय- समय पर बहुत सारे कोर्सेज के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाये जाते हैं ,जिसके लिए वर्कशॉप का आयोजन आईआईटी बॉम्बे करता है.

इसमें पूरे झारखंड और बिहार के अभियंत्रण एवं अन्य विज्ञान से जुड़े शिक्षक एवं छात्र भाग ले पाएंगे.सीतयोग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी को रिमोट सेंटर के रूप में चयन किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है.रिमोट सेंटर की स्वीकृति मिलने पर संस्थान के सचिव ई राजेश कुमार सिंह ने इसके लिए कॉलेज टीम को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है तथा कहा है कि यह संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है .

इसके लिए कॉलेज प्रबंधन हमेशा तत्पर रहता है तथा भविष्य में भी ऐसे उपलब्धियों के लिए प्रयास करता रहेगा ,ताकि इस पिछड़े क्षेत्र को तकनीकी पूर्ण बनाया जा सके. आईआईटी मद्रास के बाद आईआईटी बॉम्बे द्वारा रिमोट सेंटर बनाने कि स्वीकृति मिलने पर उन्होंने भारत सरकार तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय को धनयवाद दिया है .सीतयोग ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूसन के चेयरमैन कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए केजी से पीजी तक के सफर की कड़ी में इसे एक महत्वपूर्ण मानते हुए कहा है कि सीतयोग का हम किसी से कम का नारा चरितार्थ होने से कोई रोक नहीं सकता है .

रिमोट सेंटर कि समन्वयक प्रो मौसमी राय, मैकेनिकल डिपार्टमेंट को नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर प्रो अभय कुमार दुबे, प्रो सरोज रंजन, प्रो सुमन मिश्र, प्रो राज नारायण सिंह, प्रो रंजीत मिश्र, प्रो सुमित कुमार, प्रो अमृत कुमार, प्रो अनिल कुमार पांडेय, प्रो अविनाश सिंह, प्रो मंटू तिवारी, प्रो फराज अहमद, प्रो मंटू तिवारी, प्रो सनोज कुमार, प्रो धनंजय कुमार, प्रो नंदिनी प्रिय, प्रो शैलेश कुमार, विकाश कुमार अभिषेक कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >