औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिये गये संपत्ति के ब्योरे में सदर एसडीपीओ पीएन साहू बैंक डिपोजिट करने में एसपी डाॅ सत्यप्रकाश से आगे निकल गये हैं. एसडीपीओ का एसबीआई में पांच करोड़ 30 लाख छह हजार 888 रुपये जमा है, जबकि इनकी पत्नी के नाम से बैंक में एक लाख एक हजार 529 रुपये जमा है. वहीं, एसपी के विभिन्न बैंकों में 15,62,115 रुपये जमा हैं, जबकि इनकी
बैंक डिपोजिट करने में एसपी से आगे हैं एसडीपीओ सदर
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिये गये संपत्ति के ब्योरे में सदर एसडीपीओ पीएन साहू बैंक डिपोजिट करने में एसपी डाॅ सत्यप्रकाश से आगे निकल गये हैं. एसडीपीओ का एसबीआई में पांच करोड़ 30 लाख छह हजार 888 रुपये जमा है, जबकि इनकी पत्नी के नाम से बैंक में एक लाख […]

बैंक डिपोजिट करने में…
पत्नी रुना आनंद के नाम से 5,30,834 रुपया जमा है. इसी तरह दाउदनगर एसपीडीओ संजय कुमार के मोतिहारी स्थित एसबीआई में 29,460 रुपये जमा है, जबकि इनकी पत्नी विभा सिन्हा के खाते में 37,724 रुपये जमा है. इनकी बेटी अंजली के खाते में 13,000 व बेटा आदित्य अभिषेक के खाते में 4500 रुपये जमा है. दिये गये ब्योरे में एसपी के पास 50 हजार कैश व इनकी पत्नी रुना आनंद के पास 60 हजार रुपये है. वैसे एसपी से हर मामले में इनकी पत्नी अमीर दिखती हैं. एसपी के पास आज भी 2010 मॉडल की एक बाइक है. वहीं, इनकी पत्नी के पास सैंट्रो कार है, जो 2011 में शादी के दौरान गिफ्ट के रूप में मिला था.
एसपी के पास 120 ग्राम सोना है, तो इनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना है, जो शादी के दौरान ही मिला था. इनकी एक बेटी के पास 100 ग्राम सोना है, जो जन्म व जन्मदिन के दौरान गिफ्ट के रूप में मिला था. इस प्रकार तीनों के पास रहे सोने की कुल कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये है. एसपी के पास एक लैपटॉप, मोबाइल, एक टीवी, फ्रिज, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक एसी व एक बेड है, जबकि इनकी पत्नी के पास एक ओवन, माइक्रोवेब, एक सोफासेट, एक ड्रेसिंग टेबुल, एक डाइनिंग टेबुल, एक एसी, कूलर, स्मार्ट फोन, लैपटॉप, फ्रिज, एक डेस्कटॉप, प्रिंटर आदि हैं.
एसडीपीओ पीएन साहू के पास है 45 हजार कैश
संपत्ति के ब्योरे में औरंगाबाद एसडीपीओ पीएन साहू ने पांच करोड़ 30 लाख 6 हजार 888 रुपये बैंक डिपोजिट होने का जिक्र किया है, तो कैश के रूप में 45 हजार होने की बात कही है. इनकी पत्नी के पास कोई कैश नहीं है. बैंक डिपोजिट के रूप में 1,01,529 रुपये हैं. वाहन के रूप में इनके पास 2013 मॉडल का स्काॅर्पियो वाहन है. 30 ग्राम सोना इनके पास है, तो इनकी पत्नी के पास 170 ग्राम सोना है, जबकि 25-25 ग्राम सोना इनके दो आश्रितों के पास है. पीएन साहू के पास 14 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जो पटना जिले के भगवानगंज गांव में है. इसका वर्तमान मूल्य डेढ़ करोड़ आंकी गयी है. इसी जगह दो कट्टा जमीन नन कृषि योग्य है. 25 लाख मूल्य का पटना के अनिसाबाद के पुलिस कॉलोनी में मकान है.
मारुति 800 से सवारी करते हैं दाउदनगर के एसडीपीओ
दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार कैश रखने व गाड़ी के मामले में सबसे गरीब हैं. इनके पास कैश के रूप में 15 हजार रुपये है, जबकि इनकी पत्नी विभा सिन्हा के पास 18,500 रुपये है. इनकी बेटी अंजली जो पब्लिक सेक्टर में कार्य करती है, उसके पास 27,900 रुपये है और उनके बेटे आदित्य अभिषेक के पास छह हजार कैश है. एसडीपीओ संजय के पास आज भी 2003 मॉडल की मारुति 800 कार और 2001 मॉडल की एक बाइक है. इनके पास 35 ग्राम सोना है तो इनकी पत्नी विभा के पास 200 ग्राम, बेटी के पास 60 ग्राम व बेटा के पास 20 ग्राम सोना है. उन्होंने पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में 16 बीघा कृषि योग्य भूमि होने का जिक्र किया है,
जो अभी संयुक्त परिवार के रूप में है. इनके पास नन एग्रीकल्चरल जमीन के रूप में 15.5 धूर है, जिसकी वर्तमान कीमत 30 लाख रुपये है. यह जमीन भी परिवार के हिस्से से मिला है. एसडीपीओ संजय ने मोतिहारी में 50 लाख का मकान होने का भी जिक्र किया है.
एसपी का बैंक डिपोजिट 15,62,115, तो एसडीपीओ का 5,30,06,888
एसपी बाइक , तो एसडीपीओ स्काॅर्पियो की करते हैं सवारी