पेट्रोल छिड़क कर वृद्ध को जलाने का प्रयास

मदनपुर (औरंगाबाद) : 21वीं सदी में विज्ञान के बढ़ते प्रभाव के बावजूद लोग अंधविश्वास की जद में फंस कर अपनों की जान लेने पर तुले हैं. ओझा-गुनी के चक्कर में फंस कर रुपये-पैसे के साथ ही अपनी जान भी गंवाने व लेने पर उतारू होते जा रहे हैं. कुछ ऐसी घटना सलैया थाना क्षेत्र के […]

मदनपुर (औरंगाबाद) : 21वीं सदी में विज्ञान के बढ़ते प्रभाव के बावजूद लोग अंधविश्वास की जद में फंस कर अपनों की जान लेने पर तुले हैं. ओझा-गुनी के चक्कर में फंस कर रुपये-पैसे के साथ ही अपनी जान भी गंवाने व लेने पर उतारू होते जा रहे हैं. कुछ ऐसी घटना सलैया थाना क्षेत्र के हरि बिगहा गांव में हुई है.

गांव के रामप्रवेश भुइंया को डायन-ओझा के चक्कर में पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. गनीमत रही कि ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह रामप्रवेश बच निकला और थाने में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया.

जानकारी के मुताबिक, गांव के ही मुंशी भुइंया की पुत्रवधू पिछले दो-चार दिनों से बीमार चल रही थी. मुंशी भुइंया का परिवार रामप्रवेश भुइंया पर बहू को ठीक करने का दबाव बना रहा था. पता चला है कि रामप्रवेश जादू-टोना करता है. आरोप है कि रामप्रवेश बीमार चल रही मुंशी भुइंया की बहू को स्वस्थ करने से इन्कार कर दिया. इस पर मामला बिगड़ गया और विवाद बढ़ गया. इसी दरम्यान पंचायत बैठी. पंचायत में मामला सुलझाया ही जा रहा था कि सूरज भुइंया नाम के एक व्यक्ति ने रामप्रवेश भुइंया पर पेट्रोल छिड़क कर उसके बदन में आग लगाने की कोशिश की. इस बीच किसी तरह अपनी जान बचा कर रामप्रवेश भुइंया मौके से भाग निकला. ओझा-गुनी को जिंदा जलाये जाने की कोशिश की घटना से गांव में सनसनी फैल गयी.
किसी तरह मामला पुलिस के पास पहुंचा और फिर रामप्रवेश भुइंया के बयान पर सलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मुंशी भुइंया, सूरज भुइंया, छोटू भुइंया, गणेश भुइंया व खान भुइंया को आरोपित बनाया गया. सलैया थानाध्यक्ष दिलीप मांझी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मुंशी भुइंया को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.
ओझा-गुनी के चक्कर में फंस कर घटना को दे रहा था अंजाम
पांच नामजद, एक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पंचायत के दौरान जिंदा जलाने की हुई कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >