रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में लगेगा रोप-वे : सीएम
सासाराम सदर (रोहतास) : कैमूर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए रोप-वे बनाया जायेगा. इससे जहां यहां आनेवाले पर्यटक आकर्षित होंगे, वहीं उनके लिए दोनों स्थलों पर पहुंचना भी आसान हो जायेगा. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सासाराम सदर (रोहतास) : कैमूर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए रोप-वे बनाया जायेगा. इससे जहां यहां आनेवाले पर्यटक आकर्षित होंगे, वहीं उनके लिए दोनों स्थलों पर पहुंचना भी आसान हो जायेगा. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित रेहल गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में कहीं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
दोनों जगहों पर रोप-वे बनने के बाद पर्यटक आसानी से पहाड़ की चढ़ाई कर सकेंगे. इसके साथ-साथ सीएम ने चौपाल में कई विकास कार्यों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अब पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी विकास की धारा बहेगी. बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें आदि के लिए तेजी से काम किया जायेगा. वहीं, सीएम ने रेहल में सौर ऊर्जा से निर्मित दो पावर प्लांट, पांच पानी टंकी. बर्मी कंपोस्ट, सोलर कुकर आदि का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम में नौहट्टा प्रखंड की पीपरडीह पंचायत के मुखिया श्यामलाल उरांव ने वनवासियों के लिए दिवंगत
मुख्यमंत्री ने कैमूर पहाड़ी पर स्थित रेहल गांव में विकास कार्यों का किया उद्घाटन कहा, अब पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी बहेगी विकास की धारा
डीएफओ संजय सिंह को श्रद्धांजलि
सीएम ने रेहल गांव के प्राकृतिक सौंदर्य पर इतनी अच्छी जगह पहली बार देखी है. यहां के लोग दैत्य हो ही नहीं सकते. उन्होंने आश्चर्य जताया कि कैसे यहां डीएफओ संजय सिंह जैसे अधिकारी को मार डाला गया. उन्होंने डीएफओ संजय सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कहा कि कुछ वर्ष पूर्व यहां के एसपी रहे मनु महाराज ने उन्हें रोहतासगढ़ किला दिखाया था.
उन्होंने इलाके को नक्सलमुक्त करने में एसपी मनु महाराज की तारीफ भी की.
रेहल में ही रुके प्रधान सचिव
सीएम ने अपने साथ आये राज्य के वन विभाग के प्रधान सचिव को रेहल गांव में रुक कर वनवासियों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वन संपदाओं पर नियम के अनुसार उन्हें अधिकार मिलेगा. उनके हक को कोई छीन नहीं सकता. आनेवाले दिनों में पॉवरग्रिड भी बनेगा, लेकिन सोलर सिस्टम से यहां मिलनेवाली बिजली आगे भी मिलती रहेगी.