बिहार : औरंगाबाद में तेज रफ्तार टाटा सुमो घर में घुसी, दो बच्चियों की मौत

औरंगाबाद : जिलेमदनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर टोले भुइयां बिगहा गांव के समीप एनएच दो पर अनियंत्रित सूमो ने घर में घुस गया. जिससे दो किशोरियों की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य घायल हो गये. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया जा रहा है. मृतका दशनी कुमारी तथा ममता कुमारी है, जो […]

औरंगाबाद : जिलेमदनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर टोले भुइयां बिगहा गांव के समीप एनएच दो पर अनियंत्रित सूमो ने घर में घुस गया. जिससे दो किशोरियों की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य घायल हो गये. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया जा रहा है. मृतका दशनी कुमारी तथा ममता कुमारी है, जो सुरेंद्र रिकीयसन तथा दिनेश रिकीयसन की पुत्री हैं. दुर्घटना में दोनों बच्चियों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बसंतपुर के समीप मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी जिससे एक पुलिस जवान को आंशिक चोट आयी है. इधर, आक्रोशितग्रामीणों को मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह एवं थानाध्यक्ष सुभाष राय समझाने का प्रयास कर रहे हैं और मुआवजे के लिए मदनपुर बीडीओ और सीओ को सूचना दे दी है. संवाद प्रेषण तक एनएच जाम था और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था. ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाये जाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें-
बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बाहरी गुंडों का कब्जा, इस आरोप के साथ जानें पार्टी के अंदर की 11 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >