औरंगाबाद: चार अलग -अलग मामलों में 10 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद जिले में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी शराब और मारपीट से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में हुई है. पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना पुलिस ने बुधवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार अलग-अलग मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है.

शराब मामले में 6 और मारपीट में 4 की गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से 6 की गिरफ्तारी शराब से जुड़े मामले में हुई है, जबकि 4 आरोपियों को मारपीट और हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित छापेमारी अभियान के तहत की गई है, जिसमें थाने के सभी सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पुलिस बल के साथ शामिल थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त छापेमारी जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >