डैम में डूबने से दो युवकों की गयी जान

अरवल के मानिकपुर ओपी के बिथरा गांव के डैम में सोमवार को डूबने से मानिकपुर बाजार के दो किशोरों की मौत हो गयी.

अरवल : मानिकपुर ओपी के बिथरा गांव के डैम में सोमवार को डूबने से मानिकपुर बाजार के दो किशोरों की मौत हो गयी. मानिकपुर गांव निवासी जुबेर आलम के 18 वर्षीय पुत्र मो दानिश आलम, मुस्लिम आलम के 17 वर्षीय पुत्र मो जावेद आलम व मानिकपुर के ही अफजल आलम बिथरा गांव में बने डैम में स्नान करने लगे. स्नान करने के दौरान डैम में पानी अधिक होने के वजह से तीनों डूबने लगे. हालांकि किसी तरह अफजल को बचा लिया गया. लेकिन, दानिश व जावेद डूब गये. दानिश का शव बरामद किया गया, लेकिन जावेद लापता है. इसकी खोज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >