अरवल : मानिकपुर में थाने से चंद कदम की दूरी पर सेंधमारी कर चोरों ने दो दुकानों से उड़ायी लाखों की संपत्ति

मानिकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Thieves terror : कुर्था प्रखंड मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी की घटना थाना से महज चंद कदम की दूरी पर होने से बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह दुकान खोलने के बाद संचालकों को हुई.प्राप्त मानिकपुर बाजार के बिथरा मोड़ के समीप स्थित किराना स्टोर और आटा मिल को चोरों ने निशाना बनाया.

चोरी की घटना के बाद दुकान के पास जुटी भीड़.

किराना दुकान से दो लाख नकद भी ले गये चोर

कैलेंदर किराना स्टोर के संचालक कैलेंदर साब ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह आम दिनों की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की दीवार में सेंधमारी देखकर उनके होश उड़ गये. उन्होंने बताया कि दुकान में महाजन को भुगतान करने के लिए रखे करीब दो लाख रुपये नकद तथा लगभग दो लाख रुपये मूल्य के किराना सामान चोरी कर ली गयी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

वहीं, बगल में स्थित उमेश साब की आटा मिल को भी चोरों ने निशाना बनाया. संचालक उमेश साब ने बताया कि चोरों ने आटा मिल की दीवार में सेंध लगाकर सरसों तेल समेत अन्य सामान तथा नकदी चोरी कर ली. उन्होंने करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात कही है.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. थाना से बेहद नजदीक हुई इस घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सोनी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >