अभियान बेअसर: 16,254 लोगों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हुआ, अब पेंशन पर संकट

Arwal News : सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक माला कुमारी ने बताया कि जिले में अब तक 74,241 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जा चुका है.

Arwal News : निशिकांत की रिपोर्ट
विभाग का विशेष अभियान बेअसर दिखायी दे रहा है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले जिले के 16,254 लाभुकों की पेंशन बंद हो सकती है. समाज कल्याण विभाग के निर्देश और जिला पदाधिकारी अमृषा बैस के मार्गदर्शन में जीवन प्रमाणीकरण अभियान चलाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनधारी सत्यापन से वंचित रह गए हैं.

जिला प्रशासन द्वारा 23 अप्रैल से 31 मई तक विशेष अभियान चलाकर पंचायत स्तर पर शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया गया. विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल जीवन प्रमाणीकरण करा चुके लाभुकों को ही आगे पेंशन का भुगतान किया जाएगा.

जिले में अब तक 74,241 का सत्यापन हुआ

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक माला कुमारी ने बताया कि जिले में अब तक 74,241 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जा चुका है, जबकि 16,254 लाभुकों का सत्यापन अब भी लंबित है.

कितने का नहीं हुआ प्रमाणीकरण, टेबल समझे

प्रखंडवार लंबित लाभुक
अरवल 3,662
कलेर 3,476
करपी4,524
कुर्था2,782
सोनभद्र बंशी सूर्यपुर 1,810

आधार मिलान में आ रही परेशानी

सहायक निदेशक ने बताया कि कई लाभुकों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण फिंगरप्रिंट अथवा आईरिस के माध्यम से नहीं हो पा रहा है. ऐसे मामलों में भौतिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है. वहीं जिन लाभुकों का आधार विवरण पोर्टल पर अपडेट नहीं है, उनका आधार अद्यतन कर जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है.

प्रशासन ने शेष लाभुकों से जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की है, ताकि उनकी पेंशन भुगतान प्रक्रिया बाधित न हो.

Also Read: अरवल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर IDA इम्पैक्ट सर्वे की तैयारी, 11 जून से 30 गांवों में शुरू होगी जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >