अरवल के मधुश्रवा में मलमास मेले का शुभारंभ, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई धार्मिक आस्था की परंपरा

Bihar News: अरवल के प्रसिद्ध मधुश्रवा में रविवार को मलमास मेले का शुभारंभ ध्वज स्थापना के साथ हुआ. एक माह तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

Bihar News:(निशिकांत) अरवल जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मधुश्रवा में रविवार से बहुप्रतीक्षित मलमास मेले का शुभारंभ हो गया. धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के बाद ध्वज स्थापना की गई, जिसके साथ ही एक महीने तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई.

पूजा-अर्चना के बाद हुआ ध्वज स्थापित

मेला शुभारंभ के अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा की गई. इसके बाद स्थानीय विधायक मनोज शर्मा, जिला पदाधिकारी अमृषा वैन्स, उप विकास आयुक्त शैले कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से ध्वज स्थापित किया. ध्वज स्थापना के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे.

लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

मलमास मेला एक माह तक चलेगा. आयोजन समिति और प्रशासन के अनुसार, इस दौरान विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मेले में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अनंत वर्मा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य राम किशोर वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजीव कुमार, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, रालोमो जिला अध्यक्ष रविंद्र राम समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.मलमास मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

Also Read:तेज रफ्तार का कहर: स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, मौके पर मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >