अरवल में विश्व साइकिल दिवस पर भव्य रैली, ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान ने बढ़ाया फिटनेस का जोश

Arwal News: अरवल में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया. रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

Arwal News: (निशिकांत कि रिपोर्ट)
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अरवल में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और फिट भारत के संकल्प को बढ़ावा देना रहा. रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए.

इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई साइकिल रैली

अरवल जिले में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत इंडोर स्टेडियम से हुई, जहां से रैली बालिका उच्च विद्यालय तक निकाली गई. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किया गया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रैली का शुभारंभ उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, धर्मेन्द्र तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और डीआरडीए निदेशक रितेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया.

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

साइकिल रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, युवा और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे कार्यक्रम में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला.

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि साइकिल न केवल एक पर्यावरण-अनुकूल साधन है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है. बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए इसका महत्व और बढ़ जाता है.

‘फिट इंडिया’ और ‘स्वस्थ बिहार’ का लिया संकल्प

प्रतिभागियों ने ‘फिट इंडिया’, ‘स्वस्थ बिहार’ और ‘हरित पर्यावरण’ के संकल्प को दोहराया। लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके.

स्लोगन से गूंजा पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान “साइकिल अपनाएं, स्वास्थ्य बढ़ाएं” और “हर पैडल के साथ स्वच्छ पर्यावरण की ओर एक कदम” जैसे स्लोगन से पूरा माहौल जागरूकता से भर गया. आयोजन ने लोगों को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई.

ALSO READ: अरवल में अब बेटियों की शादी होगी आसान, हर पंचायत में बनेगा विवाह मंडप, लाखों रुपये की होगी बचत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >