अरवल : सदर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा और साफ- सफाई को दुरुस्त करने पर जोर

अरवल सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। डीएम ने 30 अक्टूबर तक सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है।

अरवल डीएम सह अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणात्मक सुधार के संबंध में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिहार सरकार, स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के आलोक मैं सदर अस्पताल के रंग-रोगन, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा तथा अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी.

मरीजों को मिलनेवाली सुविधा में न हो कमी : डीएम

बैठक में डीएम ने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए. तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं मरीज अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए. अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा सुविधाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाओं की समीक्षा की गयी.

30 तक आवश्यक काम को निबटाने का निर्देश

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक रंग-रोगन एवं अन्य चिन्हित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणक्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. सभी निर्देशित कार्यों को आगामी 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, बैठक में सदर अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं एवं मरीजों की आवश्यकताओं से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों से प्राप्त फीडबैक एवं उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किया जाए.

डीडीसी, सिविल सर्जन समेत अन्य थे मौजूद

.बैठक में उप विकास आयुक्त, अरवल, सिविल सर्जन, अरवल, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, अरवल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अरवल सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्यगण संजीव कुमार, पार्षद श्री दीपू कुमार, पुष्पा कुमारी, डॉ. विद्यानंद सिंह, संस्थान के स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निशिकांत सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >