अरवल में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना

Arwal News: अरवल में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद ने एक दिवसीय धरना दिया. कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और परीक्षा में धांधली पर भी विरोध जताया. कार्यक्रम में कई जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय नेता शामिल हुए.

Arwal News: अरवल प्रखंड मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना बिहार प्रदेश राजद के निर्देश पर आयोजित किया गया.

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध

धरने में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा. साथ ही परीक्षा में धांधली और कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामलों पर भी विरोध जताया गया.

प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजन

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अरवल प्रखंड अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई.

कई नेताओं की मौजूदगी

धरना में राजद प्रदेश महासचिव रामेश्वर चौधरी, जिलाध्यक्ष जगजीवन राम, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष उमेश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. शमीम अख्तर, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील साहू, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान सहित कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

ALSO READ:अरवल जिले के किसानों ने की बंद पड़े ट्यूबबेल को चालू कराने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >