अरवल में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का मिला लाभ, सड़क हादसे में मृत महिला के परिवार को मिले 2 लाख रुपये

सड़क दुर्घटना में मृत महिला के आश्रित को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बिहार ग्रामीण बैंक ने दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा।

कलेर. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी. बिहार ग्रामीण बैंक की दुर्गापुर-बेलसार शाखा ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली ग्राहक के आश्रित को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया.

सड़क दुर्घटना में हुई थी महिला की मौत

जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय कलावती देवी का 8 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था. वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी हुई थीं. दुर्घटना के बाद आवश्यक दस्तावेजों और दावा प्रक्रिया पूरी होने पर बैंक ने उनके पुत्र अमित कुमार को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा.

कम प्रीमियम में मिलता है बड़ा सुरक्षा कवच

चेक वितरण के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक की दुर्गापुर-बेलसार शाखा के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बेहद कम प्रीमियम में दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील की, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके.

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं आम नागरिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

परिजनों ने बैंक प्रबंधन का जताया आभार

इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी, बैंक मित्र और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मृतका के परिजनों ने समय पर बीमा राशि उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से परिवार को कठिन समय में बड़ा संबल मिला है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >