अरवल में पुलिस का सख्त एक्शन, जहानाबाद मोड़ पर चला सघन वाहन जांच अभियान, कई वाहनों की हुई चेकिंग

Arwal News: अरवल पुलिस ने कहा कि इस तरह के सघन वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.

Arwal News: (निशिकांत कि रिपोर्ट)
अरवल जिले में अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. एसडीपीओ कुमार संजय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जहानाबाद मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान का नेतृत्व किया.

SDPO की मौजूदगी में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष समकालीन अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने जहानाबाद मोड़ पर खुद मौजूद रहकर वाहनों की जांच की. इस दौरान आने-जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की गई.

दस्तावेजों की हुई जांच

वाहन जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। बिना कागजात चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।

हेलमेट और सीट बेल्ट पर सख्ती

बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहन चालकों की पहचान की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया.

पुलिस अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

एसडीपीओ कुमार संजय ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और निष्पक्षता के साथ जांच करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा भावना मजबूत करने का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, चोरी के वाहनों की पहचान करना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना बताया गया.

भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

अरवल पुलिस ने कहा कि इस तरह के सघन वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.

ALSO READ: कलेर में अंग्रेजों के जमाने का सोन नहर पुल हुआ जर्जर, मलमास मेले के जाम से हादसे का डर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >