अरवल में पुलिस जांच में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Arwal News: अरवल के किंजर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर एक बंद मकान से भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई.

Arwal News: अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वाहन जांच के दौरान पकड़ाया संदिग्ध

सोमवार देर शाम अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर किंजर पुलिस एनएच-33 पर पुनपुन नदी पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक अपाचे बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया.

झोले से मिली विदेशी शराब

पकड़े गए युवक के झोले की तलाशी लेने पर उसमें विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

छापेमारी में बड़ी बरामदगी

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पुनपुन नदी के पूर्व स्थित एक बंद मकान में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और किंगफिशर कैन बीयर बरामद की गई. कुल मिलाकर लगभग 91 लीटर शराब जब्त की गई.

मोबाइल और बाइक भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक भी बरामद की है.

आरोपी की पहचान और कार्रवाई

गिरफ्तार युवक की पहचान किंजर निवासी वीरेंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

तीन लाइन का सार

  • किंजर में वाहन जांच के दौरान 91 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई.
  • पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर बड़ी बरामदगी की.
  • आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ: Arval News : जानें अरवल जिले में आज का मंदिर दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >