अरवल में पेपर लीक के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा का आक्रोश मार्च

Arwal News: इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में शहर स्थित CPI (ML) कार्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया. इस मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव एवं इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना शमां ने किया.

Arwal News: इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में शहर स्थित भाकपा माले CPI (ML) कार्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया. इस मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव एवं इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना शमां ने किया.

सरकार पर परीक्षा प्रणाली को लेकर आरोप

मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बनने के बाद से नीट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लाखों मेधावी छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही है और इसके लिए शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

वक्ताओं ने बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान की भी आलोचना की और कहा कि छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है, जिसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। युवाओं में निराशा का माहौल बढ़ता जा रहा है.

परीक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देश के युवा डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके भविष्य को प्रभावित कर रही हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा माफियाओं के कारण मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है.

रोजगार और सुधार की मांग

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी संस्थानों में पर्याप्त नौकरियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने सरकार से शिक्षा और रोजगार व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए नाराजगी व्यक्त की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया.

ALSO READ: अरवल में एबीवीपी ने रोजगारपरक और पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >