अरवल में खरीफ फसल के लिए किसानों को अनुदानित दर पर मिलेगा बीज, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Patna News: अरवल में कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में धान, अरहर और मक्का के उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।इस वर्ष किसानों के लिए शंकर धान का 101 क्विंटल तथा सामान्य धान का 852 क्विंटल बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा 16 क्विंटल अरहर और 8 क्विंटल मक्का बीज का भी वितरण किया जाएगा।हालांकि विभागीय स्तर पर बीज की उपलब्धता की प्रक्रिया अभी जारी है.

Arwal News: अरवल में खरीफ फसलों की खेती की तैयारियों के बीच कृषि विभाग ने किसानों को अनुदानित दर पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक किसान 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार केवल पंजीकृत किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा.

कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में धान, अरहर और मक्का के उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे. इस वर्ष किसानों के लिए शंकर धान का 101 क्विंटल तथा सामान्य धान का 852 क्विंटल बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा 16 क्विंटल अरहर और 8 क्विंटल मक्का बीज का भी वितरण किया जाएगा. हालांकि विभागीय स्तर पर बीज की उपलब्धता की प्रक्रिया अभी जारी है.

रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने की तैयारी

इधर रोहिणी नक्षत्र शुरू होने के साथ ही किसान धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में जुट गए हैं. किसानों का मानना है कि इस अवधि में धान की खेती करने से पौधों का विकास बेहतर होता है और रोगों का प्रकोप अपेक्षाकृत कम रहता है. इसलिए यह समय धान की खेती के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

विभागीय वेबसाइट पर करना होगा आवेदन

अनुदानित बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद विभागीय स्तर पर दस्तावेजों और विवरणों का सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन के उपरांत कृषि कर्मी ओटीपी के माध्यम से किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराएंगे.

पंजीकरण अनिवार्य

योजना का लाभ लेने के लिए किसान का विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है. अपंजीकृत किसान अपने निकटतम वसुधा केंद्र या सीएससी सेंटर पर 10 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं. इसके बाद विभागीय पोर्टल पर संबंधित बीज का चयन कर आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन जमा किया जा सकता है.

मोबाइल पर मिलेगा सूचना संदेश

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि किसानों के आवेदनों की जांच के बाद संबंधित कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. आवेदन स्वीकृत होने के बाद किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी. बीज वितरण से संबंधित संदेश प्राप्त होने के बाद किसान अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि विभिन्न फसलों के बीज पर किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है. वर्तमान में खरीफ फसल के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और सभी निबंधित किसान इसका लाभ उठा सकते हैं.

ALSO READ: जानें अरवल जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >