अरवल के 40 युवाओं ने बिहार पुलिस में पाई सफलता, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया हौसला

Arwal News: अरवल की लक्ष्य फिजिकल अकादमी के 40 युवाओं ने बिहार पुलिस भर्ती में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. सफल अभ्यर्थियों को सम्मान समारोह में विधायक मनोज शर्मा ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. विधायक ने कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है.

Arwal News: (निशिकांत की रिपोर्ट)
अरवल के गांधी मैदान स्थित लक्ष्य फिजिकल अकादमी के 40 युवाओं के बिहार पुलिस में चयन होने पर एक निजी होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोज शर्मा ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया.

युवाओं की सफलता पर विधायक ने जताई खुशी

इस अवसर पर विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि यदि प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर पर बेहतर फिजिकल अकादमियों का विकास किया जाए तो युवाओं की प्रतिभा को सही मंच मिलेगा. इससे न केवल सरकारी नौकरियों में सफलता बढ़ेगी, बल्कि खेलकूद के प्रति भी युवाओं की रुचि विकसित होगी.

एक साथ 40 युवाओं का चयन, जिले के लिए गौरव

उन्होंने कहा कि एक साथ 40 युवाओं का बिहार पुलिस में चयन होना पूरे अरवल जिले के लिए गर्व की बात है. इसके साथ ही कई अभ्यर्थियों का अग्निवीर एवं अन्य सुरक्षा बलों में चयन होना भी जिले के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है.

इन अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों में संजीत कुमार, अजीत कुमार, रितेश कुमार, सनोज कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रतिभा कुमारी, रोशनी कुमारी सहित कुल 40 युवा शामिल हैं. वहीं कई अन्य युवाओं ने अग्निवीर और विभिन्न सुरक्षा बलों में भी सफलता प्राप्त की है.

संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरक कहानी

सम्मानित अभ्यर्थी संजीत कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बचपन में पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी. उनके बड़े भाई ने पान की दुकान चलाकर उनकी पढ़ाई और तैयारी का खर्च उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की लाल टोपी पहनने का सपना आज पूरा हुआ है, जो परिवार के संघर्ष, त्याग और मेहनत का परिणाम है.

युवाओं को मिली नई प्रेरणा

सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने चयनित अभ्यर्थियों की सफलता को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया. कार्यक्रम में सभी सफल उम्मीदवारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

ALSO READ: पटना में समाज सेवा और संगठन विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है मारवाड़ी सम्मेलन : राकेश बंसल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >