अरवल जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, भूमि विवाद से नल-जल भुगतान तक दिए त्वरित निर्देश

अरवल के जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. डीएम ने भूमि विवाद, नल-जल भुगतान, अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया.

अरवल. जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं. प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, नल-जल योजना, अंचल कार्यालय, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित थीं.

कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष मामलों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

नल-जल योजना के भुगतान का मामला पहुंचा डीएम के पास

अरवल प्रखंड के रामपुर वैना निवासी विपत दास ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से नल-जल योजना में अनुरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई कर भुगतान से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.

भूमि कब्जा और नियुक्ति मामले की जांच के निर्देश

करपी प्रखंड के करपी निवासी इंताक मंसूरी ने अपनी रैयती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की. इस पर डीएम ने अंचलाधिकारी करपी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. वहीं, अरवल प्रखंड के हरना निवासी धनंजय कुमार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आदेशपाल चयन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई. जिला पदाधिकारी ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >