अरवल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ की बैठक, 17 दिसंबर को 38 जिलों से पटना पहुंचेंगे गौ सेवक

अरवल जिले में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को लेकर एक अहम बैठक हुई. इसमें यह तय किया गया कि 17 दिसंबर को बिहार के सभी 38 जिलों से गौ सेवक पटना के मिलर हाई स्कूल से पदयात्रा निकालते हुए सचिवालय पहुंचेंगे. वे सरकार को ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मांग करेंगे.

Arwal News : अरवल जिले के कलेर प्रखंड के मेहंदिया स्थित श्री बालाजी मंदिर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को लेकर अरवल जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का सफल संचालन जिला प्रभारी इंदल सिंह ने किया. इस दौरान अभियान की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई.

17 दिसंबर को 38 जिलों से पटना पहुंचेंगे गौ सेवक

बैठक में मुख्य रूप से देवी निष्ठा गोपाल सरस्वती जी का शुभवचन प्राप्त हुआ. उन्होंने समाज में गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 17 दिसंबर को बिहार के सभी 38 जिलों से गौ सेवक हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज लेकर पटना जुटेंगे. इसके बाद मिलर हाई स्कूल, पटना से पदयात्रा व संकीर्तन निकालते हुए गौ सेवक सचिवालय पहुंचेंगे और सरकार को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे.

इन प्रमुखों को मिली जिम्मेदारी

अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान चलाने की जिम्मेदारी तय की गई.

जिला सेवा प्रमुख अजय कुमार शर्मा और कमलेश सिंह के साथ कलेर प्रखंड प्रभारी विजय नारायण शर्मा, अरवल प्रभारी सूर्यकांत निराला तथा वंशी प्रखंड प्रभारी देवेंद्र कुमार को इस हस्ताक्षर अभियान का मुख्य प्रभारी बनाया गया है.

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया.

इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, गिरधर नारायण, कौशल शर्मा, मनीष कुमार, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >