किंजर. विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से अरवल क्षेत्राधीन सभी प्रशाखाओं में विद्युत विपत्र सुधार के लिए 17 अगस्त से 22 अगस्त तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
करपी सेक्शन कार्यालय में 17 अगस्त को शिविर करपी सेक्शन कार्यालय में 17 अगस्त को विद्युत विपत्र सुधार शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे. प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवनों में भी कैंप 18 अगस्त को करपी प्रखंड कार्यालय में शिविर आयोजित होगा. इसके बाद 19 अगस्त को पंचायत भवन किंजर, 20 अगस्त को परियारी पंचायत भवन, 21 अगस्त को पंचायत भवन शहर तेलपा और 22 अगस्त को पंचायत भवन अइयारा में विद्युत विपत्र सुधार शिविर लगाया जायेगा.
आवेदन मिलते ही शुरू होगी कार्रवाई विद्युत विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों में उपभोक्ताओं से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. विभाग के अनुसार, शिकायतों और विपत्र संबंधी मामलों का नियमानुसार निष्पादन किया जायेगा. इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल सुधार के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है.
कनीय अभियंता ने दी शिविर की जानकारी करपी विद्युत सेक्शन के कनीय अभियंता संजय कुमार ने शिविरों के आयोजन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थानों पर उपभोक्ताओं की विद्युत विपत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया जायेगा.
