अरवल जिले के किसानों ने की बंद पड़े ट्यूबबेल को चालू कराने की मांग

Arwal News: अरवल जिले के वंशी प्रखंड के कोचहसा गांव में किसानों ने बंद पड़े ट्यूबवेल को चालू कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सिंचाई योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है. ट्यूबवेल बंद रहने से करीब 2284 बीघा खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसान परेशान हैं.

Arwal News: अरवल जिले के वंशी प्रखंड के कोचहसा गांव में किसानों ने बंद पड़े ट्यूबवेल पंप सेट को फिर से चालू कराने की मांग जिला प्रशासन से की है. किसानों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सिंचाई योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है.

किसानों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वी बधार पडुहार में खेतों की सिंचाई के लिए सरकार द्वारा ट्यूबवेल पंप सेट लगाया गया था, जिससे सैकड़ों बीघा जमीन की सिंचाई होनी थी. लेकिन यह व्यवस्था लंबे समय से बंद पड़ी है.

लाखों रुपये खर्च के बावजूद स्थिति जस की तस

ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया द्वारा सरकारी योजना के तहत ट्यूबवेल को चालू कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए. इसमें कमरे का निर्माण, बिजली तार की मरम्मत, पुरानी बोरिंग की सफाई और मोटर लगाने का काम शामिल था, लेकिन इसके बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी.

2284 बीघा जमीन की सिंचाई प्रभावित

किसानों ने बताया कि कोचहसा गांव के लगभग 2284 बीघा क्षेत्र की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित है. इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे अब भी बारिश पर निर्भर हैं.

ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बधार क्षेत्र में अब तक एक भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है, जिससे सिंचाई कार्य और अधिक बाधित हो रहा है.

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

किसानों ने जिला प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई कर बंद पड़े ट्यूबवेल को चालू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सिंचाई की सुविधा मिल सके.

तीन लाइन का सार

  • वंशी के कोचहसा गांव में बंद पड़े ट्यूबवेल को चालू कराने की किसानों ने मांग की है.
  • लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सिंचाई योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है.
  • 2284 बीघा जमीन की सिंचाई प्रभावित होने से किसान परेशान हैं.

ALSO READ: अरवल में पुलिस जांच में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >