सीएम से है कुर्थावासियों को है उम्मीद

कुर्था अरवल : बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कुर्था प्रखंड से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर अहमदपुर हरना पंचायत के लारी गांव में आगमन होना है. ऐसे में कुर्था वासी भी मुख्यमंत्री पर आस लगाये बैठे हैं कि काश कुर्था को भी कुछ सौगात दे? मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एक तरफ जहां […]

कुर्था अरवल : बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कुर्था प्रखंड से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर अहमदपुर हरना पंचायत के लारी गांव में आगमन होना है.

ऐसे में कुर्था वासी भी मुख्यमंत्री पर आस लगाये बैठे हैं कि काश कुर्था को भी कुछ सौगात दे? मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एक तरफ जहां सरकारी अमला तैयारी को लेकर बेचैन दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिन-रात एक किये हुए हैं.
वर्षों से कुर्था को अनुमंडल बनाने की मांग, कुर्था के मुख्य सड़क पर जगह-जगह लग रहे गंदे नाले के पानी, कुर्था सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण, कुर्था में सदर अस्पताल का निर्माण समेत कई मांगें वर्षों से अधर में लटकी हैं. मुख्यमंत्री जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत कुर्था प्रखंड के अहमदपुर-हरना पंचायत के लारी गांव में आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >