अरवल : संयुक्त कृषि भवन में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह कृषि जागरूकता अभियान 2019 का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रखंड प्रमुख कुंती देवी ने कहा कि सभी कृषि समन्वयक किसान सलाहकार सही तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें. प्रशिक्षण प्राप्त के बाद किसानों को रबी फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दें.
प्रखंड प्रमुख कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दें. किसानों को इस योजना के लाभ उठाने के प्रति जागरूक करें. सभी कृषि समन्वयक किसान सलाहकार से अपील किया कि प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने क्षेत्र में घूम कर किसानों को रबी फसल कम लागत में ज्यादा से ज्यादा उपयोग इसके बारे में बताना सुनिश्चित करें.
जिस तरह जिले में धान का उपज अधिक होता है उसी प्रकार रबी का भी फसल ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए सभी किसानों को उन्नत तरीके का बीज भी उपलब्ध कराएं. सरकार के द्वारा किसानों को भी प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रखंड स्तर के प्रशिक्षण के बाद पंचायत स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को प्रशिक्षण दें, ताकि सभी किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्नत तरीके से रबी फसल का उपयोग कर सकें. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ने किया.
