डेयरी फार्म व मत्स्यपालन पर दें ध्यान

अरवल : जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. निर्वाचन कार्यालय की समीक्षा के तहत बताया गया कि जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्य 2020 के तहत निर्वाचन के नामों के सत्यापन का कार्य एक सितंबर से शुरू कर दिया गया है, जो 30 सितंबर 2019 […]

अरवल : जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. निर्वाचन कार्यालय की समीक्षा के तहत बताया गया कि जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्य 2020 के तहत निर्वाचन के नामों के सत्यापन का कार्य एक सितंबर से शुरू कर दिया गया है, जो 30 सितंबर 2019 तक चलेगा. इसमें सभी बीएलओ के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करते हुए प्रतिवेदन उपस्थित करने का निर्देश दिया गया.

अगली बैठक में एआरओ भी उपस्थित रहेंगे और किये गये कार्यों से अवगत करायेंगे. प्रखंड स्तर पर सभी बीएलओ को प्रशिक्षित करने का निर्देश डीसीएलओ को दिया गया. विगत निर्वाचन कार्य के वाहन मद में हुए व्यय कि अधियाचना कलेर प्रखंड को छोडकर सभी का प्राप्त हो गया है. इनसे भी जल्द मांग करने का निर्देश दिया गया.
डीएम ने कहा कि विगत निर्वाचन में हुए किसी भी प्रकार के व्यय का भुगतान लंबित नहीं रहनी चाहिए. सभी विपत्रों की अच्छी तरह से जांच कर जल्द भुगतान कर दिया जाये. मत्स्य विभाग की समीक्षा के तहत बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य तीन हेक्टेयर के तहत अब तक एक हेक्टेयर में मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण कर लिया गया है.
शेष दो हेक्टेयर में भी तालाब का निर्माण करा लेने का आश्वासन दिया गया. तालाब का निर्माण करने वाले मछली पालक को 40 प्रतिशत सब्सिडी राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान है. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए दो एकड़ जमीन में मछली के नर्सरी करने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है.
शहरी क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर काफी मात्रा में तालाब बनवाकर मछलीपालन कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया. लक्ष्य के तहत गोपालन के लिए शत प्रतिशत गोपालकों को लाभान्वित कराने का निर्देश जिला गव्य पदाधिकारी को दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के तहत बताया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सभी दवा उपलब्ध हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत इस वर्ष के लक्ष्य के तहत कम-से-कम अब तक 60 प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया.
इसी तरह आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत डीआरसीसी की भी समीक्षा की गयी. वहीं लघु उद्योग, डेयरी फार्म एवं मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान देकर इस जिला के लोगों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार सिन्हा एवं उपविकास आयुक्त राजेश कुमार के साथ सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
सभी शाखा सहायकों के साथ डीएम ने की बैठक
अरवल : जिला अंतर्गत सभी शाखाओं के कार्यवाहक एवं प्रधान सहायकों के साथ समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. डीएम द्वारा विभागवार सीडब्ल्यूजेसी, एमजीसी एवं एलपीए से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा की गयी.
सीडब्ल्यूजेसी के तहत कुल 103, एमजेसी के तहत कुल 11 और एलपीए के तहत कुल 11 लंबित मामलों के तहत निर्देश दिया गया कि इसे प्राथमिकता के तहत जल्द निष्पादित करवाएं. किसी भी कार्यालय में न्यायालय से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं रहनी चाहिए.
अगली बैठक में किसी भी विभाग के पास पांच से अधिक लंबित मामलों पर उस विभाग के पदाधिकारी एवं प्रधान सहायक पर कार्रवाई की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के डॉ जनार्दन प्रसाद के द्वारा बताया गया कि न्यायालय से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं है. इस पर डीएम द्वारा उनकी सराहना की गयी. शिक्षा विभाग में लंबित सभी मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. अभी मात्र एक बचा है, जिसका जल्द निष्पादन कराने का आश्वासन दिया गया.
उक्त मामलों के अलावे जिला पदाधिकारी द्वारा मानवाधिकार, लोकायुक्त, सेवांत लाभ एवं वेतन से संबंधित सभी मामलों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. हरेक माह के व्यय का महालेखाकार से मिलान कराना भी सुनिश्चित किया जाये. बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन एवं कोषागार पदाधिकारी राजीव रंजन प्रसाद के साथ अन्य पदाधिकारी एवं सभी प्रधान सहायक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >