मानिकपुर बिचली मुहल्ला नरक में तब्दील

कुर्था : मानिकपुर बिचली मुहल्ले के वार्ड नंबर सात की सड़कें इन दिनों नरक में तब्दील हो गयी है. आये दिन सड़कों पर नाली का गंदा पानी बहता रहता है, बावजूद इस मामले में जिले से लेकर प्रखंड के अधिकारी भी चुप्पी साधे रहते हैं. मजबूर मानिकपुर वासियों को गंदा नाले के पानी से गुजरना […]

कुर्था : मानिकपुर बिचली मुहल्ले के वार्ड नंबर सात की सड़कें इन दिनों नरक में तब्दील हो गयी है. आये दिन सड़कों पर नाली का गंदा पानी बहता रहता है, बावजूद इस मामले में जिले से लेकर प्रखंड के अधिकारी भी चुप्पी साधे रहते हैं. मजबूर मानिकपुर वासियों को गंदा नाले के पानी से गुजरना पड़ता है.

ग्रामीणों ने सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण की मांग की है, ताकि मानिकपुरवासियों को नाली के पानी जैसी गंभीर समस्याओं से निजात मिल सके. एक तरफ सरकार विकास की गंगा बहाने की बात करती है, दूसरी तरफ मानिकपुर बिचली मुहल्ला की दुर्दशा देखकर सरकार की दावे की पोल खुल रही है.
समय रहते अगर राज्य सरकार द्वारा मानिकपुर बिचली मुहल्ला में नाली निर्माण नहीं करायी गयी तो महामारी जैसा गंभीर समस्याओं इन्कार नहीं किया जा सकता. इस बाबत वार्ड संख्या सात के ग्रामीण गोपाल कुमार, सोनू केशरी, बबलू आलम, दिनेश हलवाई, पवन केसरी, नकुल हलवाई आदि ने बताया कि हमलोगों के वार्ड में विगत कई वर्षों से इस तरह की समस्या है.
बावजूद इस मामले पर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट हो रहा है और न ही प्रखंड के किसी भी अधिकारियों का. इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि उक्त मामला मेरे संज्ञान में है. कार्यपालक अभियंता को जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद उक्त मामले पर पहल किया जायेगा. जिससे कि लोगों की परेशानी दूर हो सके़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >