राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड सम्मेलन संपन्न

मखदुमपुर : राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड सम्मेलन गुरुवार को नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया. सम्मेलन में जुटे नेताओं ने चट्टानी एकता के साथ एकजुट रहने पर बल दिया. सभा में नेताओं ने नाई समाज को सबसे कमजोर और निचले पायदान पर खड़ा समाज बताया. वक्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व […]

मखदुमपुर : राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड सम्मेलन गुरुवार को नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया. सम्मेलन में जुटे नेताओं ने चट्टानी एकता के साथ एकजुट रहने पर बल दिया. सभा में नेताओं ने नाई समाज को सबसे कमजोर और निचले पायदान पर खड़ा समाज बताया. वक्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग राज्य व केंद्र सरकार से किया. महासभा के नेताओ ने नाइयो को अनुसूचित जाति में शामिल करने व प्रत्येक जिला में केश कला केंद्र की स्थापना की मांग भी किया.

सम्मेलन के मौके पर हुए चुनाव में हरदेव ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष, राम कृष्णा ठाकुर को सचिव और छोटू ठाकुर व राजकुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद ,अनिल ठाकुर, हरदेव ठाकुर ,मधेश ठाकुर , दुलारचंद ठाकुर, विनोद ठाकुर, श्यामदेव ठाकुर, दीपक ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, विनोद ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, मनोरमा देवी आदि ने अपना वक्तव्य रखा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >